
Arjun Rampal : अर्जुन रामापाल शनिवार को उज्जैन के माहाकाल के दरबार में पहुंचे हैं। माहाकाल में भस्म आरती और भगवान शंकर के चरणों में माथा टेक अर्जुन रामपाल ने आर्शीवाद लिया है।
अभिनेता अर्जुन रामपाल होली के अगले दिन महाकाल के दरबार में पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के चरणों में अर्जुन रामपाल ने माथा टेका और आर्शीवाद लिया। अर्जुन रामपाल ने खुद इसकी तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है। अर्जुन रामपाल ने भगवान शंकर की आराधना की और भस्म आरती में भी शामिल हुए। अभिनेत्रा अर्जुन रामपाल की इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी कमेंट्स किए हैं और अर्जुन रामपाल की तारीफ की है।
महाकाल की तस्वीरें शेयर की
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर महाकाल की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अर्जुन रामपाल मंदिर में हाथ जोड़कर खड़े हैं। इसके साथ ही मंदिर की भी झलकियां अर्जुन रामपाल ने अपनी तस्वीरों में दिखाई हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल उज्जैन में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं या भगवान की पूजा करने इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस साल अर्जुन के खाते में कई फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। आईएमडीबी के अनुसार अर्जुन रामपाल के 14 प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं जो इस साल और कुछ अगले साल भी रिलीज हो सकते हैं। इनमें से कॉकटेल-दो, राना नाइडू ब्लाइंड गेम जुला कन्नौज इश्क झमेला जैसी फिल्में शामिल हैं।
कई देशों में मॉडलिंग कर चुके हैं
अर्जुन रामपाल अभिनेता बनने से पहले एक इंटरनेशनल मॉडल रहे हैं। अर्जुन रामपाल भारत समेत कई देशों में मॉडलिंग कर चुके हैं। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद अर्जुन रामपाल को फिल्मों में काम मिला और फिल्मों में भी अर्जुन रामपाल छा गए। साल 1996 में अपनी फिल्म कातिल हसीनों का फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन रामपाल को साल 2001 में आई फिल्म दीवानापन ने अर्जुन रामपाल को पहचान दिलाई थी। इस फिल्म के बाद अर्जुन के पास फिल्म ऑफर्स का लाइन लग गई। अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने करियर में अब तक 64 से अधिक फिल्मों में कई तरह के किरदारों को यादगार बना चुके हैं। बीते साल रिलीज हुई सीरीज (बंदिश बैंडिट्स-दो) में भी अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप