Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

मध्य प्रदेश के सीएम ने की घोषणा, राज्य में साइंस सिटी की जाएगी विकसित

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में साइंस सिटी विकसित की जाएगी। इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार विचार कर रही है। विज्ञान का अधिक से अधिक उपयोग कर प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।

नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं का सरलीकरण किया जा रहा है। इसमें ड्रोन सर्वे फसल सर्वे के कार्य शामिल है।

लिए विज्ञान गतिविधियों का विस्तार संभाग

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों सहित जनसामान्य की रूचि और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान गतिविधियों का विस्तार संभाग स्तर तक किया जाएगा।

प्रोत्साहित करती रहेगी

आने वाले समय में मध्य प्रदेश विज्ञान के क्षेत्र में सम्पन्न और समृद्ध बनें इस उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार नवाचारों तथा अन्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। सीएम ने यह विचार विज्ञान भवन में मीडिया से बातचीत में व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें : IMEC वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाला इंजन साबित होगा : PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button