बड़ी ख़बर

Budget 2025 : चिराग पासवान बोले – हर क्षेत्र को शामिल किया गया, शिवराज सिंह चौहान ने बताया आत्मनिर्भर भारत का बजट

Budget 2025 : आज निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इसी पर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। बजट पर चिराग पासवान ने शनिवार को कहा, उसे मजबूत करने वाला यह बजट है। यह ऐसा बजट है, जिसमें हर क्षेत्र को शामिल किया गया है, वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद कहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1885605039554912379

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ये आत्मनिर्भर भारत का बजट है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वाच्च ध्यान दिया गया है। मध्यम वर्ग को भी बहुत बड़ी सौगात दी गई है लेकिन गरीबों, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी इसके लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।

https://twitter.com/AHindinews/status/1885603447619338314

‘मजबूत करने वाला यह बजट’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय बजट पर कहा, मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि जिस विकसित देश बनाने की सोच को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसे मजबूत करने वाला यह बजट है। यह ऐसा बजट है, जिसमें हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। मैं वित्त मंत्री को मखाना बोर्ड बनाने के उल्लेख के लिए धन्यवाद देता हूं। बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का उल्लेख किया गया। मेरा मानना ​​है कि बिहार और पूरे देश की अपेक्षाओं और नए टैक्स स्लैब को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह एक मजबूत बजट है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री द्वारा फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button