
Mahakumbh : किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय एक्शन लेंगे आचार्य महामंडलेश्वर पद से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हटाई जाएंगी उम्मीद है कि आज दोपहर में इसका ऐलान होगा।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ले ली थी। ममता कुलकर्णी को नया नाम दे दिया गया था दीक्षा लेने के बाद अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने भगवा वस्त्र धारण कर लिया था। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद विरोध हो रहा है। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में बड़ा विवाद शुरू हो गया है।
साधु- संतों ने विरोध जताया
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय बड़ा एक्शन लेंगे। आचार्य महामंडलेश्वर पद से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हटाई जाएंगी। उम्मीद है कि आज दोपहर में इसका ऐलान होगा। माना जा रहा है कि अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाना लक्ष्मीनारायण पर भारी पड़ा है। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। कई बड़े साधु- संतों ने विरोध जताया था।
अपने हाथों से पिंडदान किया
बता दे कि ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया था। तब कहा गया था कि ममता कुलकर्णी को अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी थी। इसके बाद से अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं। ममता कुलकर्णी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ से कई तस्वीरों और वीडियो को साझा किया जिसमें वह भगवा कपडे पहने साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में अभिनेत्री कहती नजर आई थीं । नमस्ते दोस्तों शुभ प्रभात मैं कल दुबई वापस जा रही हूं और जनवरी में मैं कुंभ मेले में शामिल होने के लिए आऊंगी। मैं इलाहाबाद में शाही स्नान करने और डुबकी लगाने के लिए वापस आऊंगी। तब तक आप सभी अपना ख्याल रखिए। मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे ढेरों प्यार दिया और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
भारत आने की जानकारी दी थी
हाल ही में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर भारत आने की जानकारी दी थी। क्लिप में कुलकर्णी कहती नजर आई थीं हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत ‘आमची मुंबई’ लौटी हूं। यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं फ्लाइट के उतरने से पहले मैं बहुत उत्साहित थी और अपने इधर-उधर देख रही थी।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी की हाईलेवल मीटिंग, DGP समेत तमाम बड़े अधिकारी रहे उपस्थित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप