मध्य प्रदेश के पन्ना की सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

MP News

MP News

Share

MP News : पन्ना सीमेंट प्लांट में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी इसी दौरान अचानक से सेंटरिंग गिर गई जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई वहीं14 मजदूर घायल हो गए हैं।

मजदूरों को निकालने में जुटी

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर एंट्री पूरी तरह से रोक दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।

स्लैब गिरना बताया जा रहा

बता दे कि जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है जेके सीमेंट फैक्ट्री में आज सुबह मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया। स्लैब गिरने से कई मजदूर नीचे दब गए हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इस बात की आधिकारिक तौर पर प्लांट के अधिकारियों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हादसे की वजह स्लैब गिरना बताया जा रहा है।

शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने दुख जताया है। उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में स्लैब गिरने से हुए हादसे में कई लोगों के मरने की सूचना हृदय विदारक है। इस घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

उमंग सिंघार ने कहा सरकार द्वारा घटना में मृत और घायलों के आंकड़ों की सही जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। मोहन सरकार को इस घटना की शीघ्र जांच कराकर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाना चाहिए और इस घटना में सरकार द्वारा मृतकों को मुआवजा भी प्रदान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के सदस्य अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप