
Awards : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों का ऐलान किया। 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान मिलेगा। 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान मिला है, इसमें पंकज उधास और सुशील मोदी शामिल हैं। इन पुरस्कारों गणतंत्र दिवस के अवसर पर का ऐलान होता है। मार्च और अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित किया जाता है।
पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।
यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप