बड़ी ख़बर

ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, बॉलीवुड एक्ट्रेस का होगा पट्टाभिषेक

Mahamandaleshwar : बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। बताते चलें कि वह शाम को ममता संगम पर जाएंगी और पिंडदान करेंगी, वहीं छह बजे उनका कार्यक्रम है। किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक होना है। ममता किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज से मुलाकात की है। इसके अलावा, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ भी मुलाकात की है।

जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल बाद एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत आईं हैं। ऐसे में फैंस खुश थे। वह 2024 में वह मुंबई के एक एयरपोर्ट पर दिखाई दी थीं। बताया जा रहा था कि ममता कुलकर्णी बिग बॉस 18 में एंट्री में करेंगी या वह बॉलीवुड में वापसी करेंगी, लेकिन यह अफवाहें हैं और कयास थे। अब ममता कुलकर्णी ने सबको चौका दिया है। थोड़ी ही देर बाद वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन जाएंगी।

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण का कहना है, किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है. उनका नाम श्री यामाई ममता नंदगिरि रखा गया है. जैसा कि मैं यहां बात कर रहा हूं, सभी अनुष्ठान चल रहे हैं.” पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़ा और मेरे संपर्क में है… अगर वह चाहे तो उसे किसी भी भक्ति पात्र का किरदार निभाने की इजाजत है क्योंकि हम किसी को भी उनके किरदार निभाने से नहीं रोकते हैं

यह भी पढ़ें : भूकंप के झटकों से दहली उत्तरकाशी, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा और पत्थर  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button