
Maharashtra: नितेश राणे ने एक बार फिर केरल को लेकर बयान दिया है कि केरल हमारे देश का हिस्सा है अगर कोई पाकिस्तान के लिए काम करता है या केरल में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार करता है तो हमें इसके बारे में बोलना होगा।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने हुए है उन्होंने एक बार फिर केरल को लेकर बयान दिया है नितेश राणे ने दावा किया कि हमारे पास ऐसी जानकारी है जिन लोगों ने चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का समर्थन किया और उनके लिए काम किया, वे राष्ट्र-विरोधी हैं।
कंधे से कंधा मिलाकर काम किया
नितेश राणे ने कहा, ऑल इंडिया मुस्लिम लीग जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया, उन्होंने वायनाड में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। अगर कोई हमारे देश के खिलाफ बात करता है तो हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए। कोई पाकिस्तान का झंडा फहराता है, तो क्या हमें इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।
मुझे इस बात का पूरा भरोसा
नितेश राणे ने ये भी कहा, “केरल हमारे देश का हिस्सा है और अगर कोई पाकिस्तान के लिए काम करता है या केरल में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार करता है, तो इस बारे में हमें बोलना होगा। केरल हमारा है और हमारा ही रहेगा भविष्य में, केरल ‘भगवाधारी’ बनेगा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है।
उन पर कार्रवाई करनी चाहिए
नितेश राणे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आतंकवाद और लिटरेसी रेट दोनों अलग-अलग विषय हैं इसके अलावा उन्होंने एक और अन्य सवाल के जवाब में कहा, “हम चाहते हैं कि कानून का सभी लोगों को पालन करना चाहिए। जो भी कानून को तोड़ने वाले लोग हैं प्रशासन को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध है, अगर यहां पर ये सब चल रहा होगा तो पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगो को ढूंढकर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, यही मैंने कहा है।
इससे पहले मंत्री नितेश राणे ने कथित तौर पर कहा था, “केरल में आतंकवादी लोग प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को वोट देते हैं। इस कारण उनकी जीत होती है केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है।
यह भी पढ़ें : हम पूरी स्पष्टता के साथ कह सकते हैं, विमान को रूस ने मार गिराया था : राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ