Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

अटल जी की जयंती पर PM मोदी ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जारी, कहा – ‘यह पर्व सुशासन, सुसेवा की…’

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। मध्य प्रदेश को केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी की जयंती का यह पर्व सुशासन, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का पर्व है। देश के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हमारे स्मृति पटल पर अमिट रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत प्रेरणादायी दिन है। आज श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती है, आज भारत रत्न अटल जी के जन्म के 100 साल हो रहे हैं। अटल जी की जयंती का यह पर्व सुशासन, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का पर्व है। देश के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हमारे स्मृति पटल पर अमिट रहेगा। मध्य प्रदेश में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है, यह गांवों के विकास को नई गति देंगे।

मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली

पीएण मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया क्रिसमस मना रही है। मैं देश और दुनिया भर में ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। मैं मध्य प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। इस एक साल में मध्य प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें : कजाकिस्तान में बड़ा हादसा, 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button