बड़ी ख़बर

Zakir Hussain : पीएम मोदी ने जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताया, कहा – ‘शास्त्रीय संगीत की दुनिया में…’

Zakir Hussain : तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया। इसी पर ही पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने जाकिर हुसैन के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोमवार को लिखा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। उन्होंने अपनी अद्वितीय लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए तबले को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। उन्होंने अपनी अद्वितीय लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए तबले को वैश्विक मंच पर पहुंचाया। इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से मिश्रित किया।

‘सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए’

उन्होंने लिखा कि इस प्रकार सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए। उनका प्रतिष्ठित प्रदर्शन और भावपूर्ण रचनाएं संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करने में योगदान देंगी। उनके परिवार, दोस्तों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।

मशहूर तबला वादक

जानकारी के लिए बता दें कि तबला वादक जाकिर हुसैन ने सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में आखिरी सांस ली। इडियोपैथिक पल्मोनरी फारब्रोसिस बीमारी थी। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, वह एक प्रसिद्ध तबला वादक हैं। सात साल की उम्र में उन्होंने अपना करियर शुरू कर दिया था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : Delhi: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन,अमेरिका में चल रहा था इलाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button