Rajasthanबड़ी ख़बर

Rajasthan : PM मोदी ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का किया उद्घाटन, कहा – ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र…’

Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन किया। इस समिट में जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने सोमवार को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में आज एक और अहम दिन है। देश और दुनिया से बड़ी संख्या में प्रतिनिधी और निवेशक यहां पधारे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां उद्योग जगत के भी अनेक साथी मौजूद हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आप सभी का अभिनंदन है। मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दूंगा।

‘दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना’

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। आजादी के बाद, सात दशक में भारत, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, जबकि पिछले 10 वर्ष में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

‘डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और…’

उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था करीब-करीब डबल की है। बीते 10 सालों में भारत का निर्यात भी करीब-करीब डबल हो गया है। 2014 से पहले के दशक की तुलना में बीते दशक में FDI भी दोगुना से अधिक हुआ है। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलीवरी की ताकत क्या होती है, ये भारत की सफलता से पता चलता है। भारत में जैसे डायवर्स देश में लोकतंत्र इतना सशक्त हो रहा है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

डेमोक्रेटिक रहते हुए मानवता का कल्याण, भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्थिर सरकार के लिए वोट कर रही है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा की कार्यवाही आज भी बाधित, संसद परिसर में कांग्रेस ने अडाणी मामले पर किया प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button