
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि – आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कार्यों में तरक्की होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। किसी को बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए दूर जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न दिखाएं, इससे नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि
आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने का है। किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपको संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से आपका काम आसान होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम की व्यस्तता के चलते आराम के लिए समय कम मिलेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी के कारण कहीं और जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप दिल से दूसरों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे गलत समझ सकते हैं। परिवार में विवाह से संबंधित अड़चनें दूर होंगी।
कर्क राशि
आज का दिन तरक्की के लिए शुभ है। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। व्यापार में नई साझेदारी का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी मनोकामना के पूरी होने से आप खुश रहेंगे। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। किसी से बात करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं।
कन्या राशि
आज का दिन व्यस्त रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे और सफलता के करीब रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, जो फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी काम में भाइयों की मदद लेनी पड़ सकती है। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। काम में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। सम्मान बढ़ने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आर्थिक समृद्धि का है। रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। साझेदारी के प्रस्ताव पर काम करेंगे, लेकिन पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तरक्की की अड़चनें दूर होंगी।
धनु राशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप संतान की संगति पर ध्यान दें। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई भी काम करते समय सावधान रहें। मित्र से मुलाकात के दौरान पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।
मकर राशि
प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज का दिन खास रहेगा। साथी कोई उपहार दे सकते हैं। काम के दबाव के बावजूद आप बुद्धिमानी से सभी कार्य पूरे करेंगे। आपको आपकी किसी पुरानी गलती से सबक मिलेगा। कोई नया अवसर आपके जीवन को दिशा देगा, घर के बढ़ों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आपका आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान को दी गई जिम्मेदारी पर वे खरे उतरेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। अपनी पुरानी गलती से सबक लें।
मीन राशि
आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है। मनमानी करने से बचें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष को धन उधार देने से बचें। राजनीति में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सरप्राइज गिफ्ट से खुशी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : वाराणसी में CM योगी का नया नारा “हर काम देश के नाम”
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप