बड़ी ख़बर

Gautam Adani Charged In US : अडानी पर मनोज झा ने कहा – ‘अब कार्रवाई करने का…’

Gautam Adani Charged In US : अमेरिका में Adani Green Energy को एक सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के लिए रिश्वतखोरी का आरोप है। इसी कड़ी में मनोज झा ने कहा कि अब कार्रवाई करने का समय आ गया है। इससे पहले किसी अन्य भारतीय उद्योगपति के बारे में सवाल नहीं उठाए गए।

मनोज झा ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि जब भी अडानी की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाते हैं, तो भाजपा नेता उन्हें अपना प्रतिनिधि बताकर उनका बचाव करते हैं। अब कार्रवाई करने का समय आ गया है। इससे पहले किसी अन्य भारतीय उद्योगपति के बारे में सवाल नहीं उठाए गए। हमारे देश की वित्तीय संस्थाएं अब तक अडानी की कार्यशैली पर चुप रही हैं। अब वे उनका बचाव कैसे करेंगे? इस मामले की JPC से जांच कराई जानी चाहिए।

अडानी ग्रुप का बयान

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडानी पर अमेरिकी अधिकारियों ने दो अलग – अगल मामलों रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस पर अडानी ग्रुप का बयान भी आया है। अडानी समूह हमेशा अपने ऑपरेशन के सभी जूरिडिक्शन में शासन, पारदर्शिता और रेगुलेटरी कंप्लायंस के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।

ये भी पढ़ें : Bihar : CM नीतीश कुमार ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button