Delhi NCRPunjab

ट्रेड फेयर-2024 : राज्य की प्रगति को दर्शाता पंजाब पवेलियन, लोगों के आकर्षण का केंद्र

Punjab Pavilion in trade fair : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 के विषय ‘विकसित भारत 2047’ के तहत पंजाब पवेलियन राज्य के औद्योगिक विकास, परंपरा और आधुनिकता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कृषि, शिल्प, फैशन और शिक्षा के क्षेत्रों में की गई प्रगति की  समग्र झलक पेश कर रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति दूरदर्शिता को दर्शाने के लिए पंजाब पवेलियन को आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। यह पवेलियन पंजाब द्वारा देश के विकास में विभिन्न क्षेत्रों जैसे दूध उत्पादन, साइकिल निर्माण, खेल सामग्री आदि में किए जा रहे योगदान की झलक प्रस्तुत कर रहा है।


उद्योग, कृषि, शिल्प, फैशन और शिक्षा के क्षेत्रों में राज्य की प्रगति को पवेलियन के माध्यम से दर्शाने के लिए पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम द्वारा उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, अतिरिक्त मुख्य सचिव डी.पी.एस. खरबंदा, सी.ई.ओ निवेश पंजाब वरिंदर कुमार शर्मा एम.डी. और हरजीत सिंह संधू ए.एम.डी. के नेतृत्व में समर्पित प्रयास किए गए हैं।


उद्योग और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक शाम का प्रबंध 27 नवंबर को किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पंजाब पवेलियन में आने का निमंत्रण दिया है।

पवेलियन के डिज़ाइन के बारे में विवरण साझा करते हुए पवेलियन के प्रशासक दविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रवेश पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से पंजाब की प्रगति की सोच, आर्थिक शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया गया है। पवेलियन में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध नानकशाही ईंटों के डिज़ाइन के जरिए राज्य के वास्तुशिल्प क्षेत्र की समृद्धि से आने वाले लोगों को परिचित कराने का प्रयास किया गया है। प्रवेश पर हवेली जैसा डिज़ाइन और हमारा पंजाब संकेतक बोर्ड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के राजपक्षी बाज की धातु से बनी मूर्तियां राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को विशेषकर सिख परंपरा में इसकी अहमियत को रूपांतरित कर रही हैं।


पंजाब पवेलियन के डिप्टी प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों जैसे मार्कफेड, मिल्कफेड, ग्रामाडा/पुड्डा, पंजाब इन्फोटेक, पंजाब एग्रो, पी.एस.आई.ई.सी., निवेश पंजाब, पंजाब सैर-सपाटा और सांस्कृतिक मामलों का विभाग, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, निफ्ट, पंजाब मंडी बोर्ड, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि द्वारा लोगों को उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्टॉल स्थापित किए गए हैं।


इसके अलावा राज्य के कलाकारों और कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 का मंच प्रदान किया गया है। इसके अलावा पवेलियन में पंजाब के लोक नृत्य भंगड़ा की प्रस्तुतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में धान की पैदावार में प्रति हेक्टेयर 1.4 क्विंटल का इज़ाफा : मंत्री गुरमीत सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button