
Maharashtra Election 2024: जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में आर्टिकल 370 वापस लाने के लिए हंगामा हो रहा है। आर्टिकल 370 वापस लाने के लिए उमर अबदुल्ला की सरकार अड़ गई है। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिए गए एक भाषण में आर्टिकल 370 पर चल रहे हंगामे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हमारा है।
अमित शाह बोले कि 20 तारिख को पूरे महाराष्ट्र में मतदान होना है, जिसमें आप सभी को निर्णायक भूमिका निभानी है। जब मैंने डेढ़ महीने पहले महाराष्ट्र का दौरा किया था। हर जगह एक ही बात है… लोग कह रहे हैं कि महायुती की सरकार बनानी है।
अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल से प्रभु श्रीराम टेंट में बैठे थें। कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को अटका रही थी… मोदी जी के आने के 5 साल में ही उन्होंने भूमिपूजन भी किया, कंसट्रक्शन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।
अघाड़ी सरकार ने महाराष्ट्र के लिए क्या किया
भाजपा की सरकार बनने के बाद काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना और सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है। इसको कोई नहीं रोक सकता। मोदी जी जो वादा करते हैं, वह ‘पत्थर की लकीर’ है। लेकिन, कांग्रेस वादा करके खुद ही भूल जाती है। कांग्रेस कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है। आपके ‘खटखट नेता’ सिर्फ खोखली बातें करते हैं।
10 साल में अघाड़ी की सरकार ने महाराष्ट्र को 1.91 हजार करोड़ रुपये दिए। तो वहीं पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को 10 लाख 15 हजार करोड़ रुपये दिए। 2004-14 तक अघाड़ी की सरकार थी, उन्होंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया?
यह भी पढ़ें : 370 वापस लाकर कांग्रेस कश्मीर को तोड़ना चाहती है – पीएम मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप