बड़ी ख़बर

EOU Action : EOU की बड़ी कार्रवाई, पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

EOU action : EOU ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर बड़ी कार्रवाई की है। अभी तक संजीव मुखिया को पकड़ा नहीं जा सका है। EOU ने केस दर्ज किया है। यह आर्थिक अपराघिक शाखा है। आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही सीबीआई लगातार एक्शन मोड में है।

दरअसल संजीव मुखिया पेपर लीक का मुख्य सरगना बताया जाता है। इस पर बिहार में सिपाही बहाली परीक्षा, शिक्षक बहाली परीक्षा का आरोप है। EOU के मुताबिक, संजीव मुखिया की संपत्ति की बात करें तो 144 फीसदी ज्यादा संपत्ति बताई जा रही है। 1 करोड़ 75 लाख की संपत्ति है, वहीं इसके बेटे बात करें तो शिवकुमार पेपर लीक मामले में जेल के अंदर है। हालांकि सीबीआई को मुख्य सरगना संजीव मुखिया की तलाश है।

सीबीआई कर रही तलाश

जानकारी के लिए बता दें कि संजीव मुखिया की बात करें तो नालंदा का है। संजीव मुखिया ने कृषि कॉलेज में नौकरी भी किया है। 2011 में नियुक्ति हुई थी। संजीव मुखिया नालंदा उद्यान महाविद्यालय नगरनौसा में तकनीकी सहायक पद पर था। दरअसल, अभी की बात करें तो संजीव मुखिया फरार चल रहा है। सीबीआई ने जांच में उसे पेपर लीक का मास्टर माइंड माना है। उस पर पीएमएलए का केस दर्ज है।

हरियाणा सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button