
Assembly Elections 2024 : चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आज दोपहर में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। महाराष्ट्र की बात करें तो 288 सीटें हैं, वहीं 145 बहुमत का आंकड़ा है। झारखंड की बात करें तो 81 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 है। ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड में कई फेस में चुनाव हो सकते हैं। 2019 में महाराष्ट्र में 1 फेस में चुनाव हुए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की बात करें तो 26 नवंबर को सत्र पूरा होगा, वहीं झारखंड विधानसभा की बात करें तो 5 जनवरी 2025 को कार्यकाल पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र में दो विधानसभा चुनाव के ट्रेंड को देखें तो सिंगल फेस में वोटिंग का ऐलान हो सकता है। पिछली बार की बात करें तो झारखंड में 5 फेस में वोटिंग हुई थी। 2014 और 2019 के विधानसभा ट्रेंड पर जाएं।
लिया था जायजा
जानकारी के लिए बता दें कि कभी भी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। कुछ ही दिन पहले चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र का दौरा किया था और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके साथ ही पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक भी की थी। इसमें एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना आदि शामिल है। बता दें कि पार्टियां चुनाव की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यारोप का दौरा जारी है।
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के तीन करोड़ से अधिक कस्टमर्स का डाटा लीक, मांगी गई लाखों की फिरौती
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप