Other Statesबड़ी ख़बर

West bengal : जूनियर डॉक्टरों का अनशन… एक डॉक्टर की बिगड़ी तबीयत

West bengal : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की घटना सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। डॉक्टर्स 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों की तबियत भी बिगड़ रही है। इसके साथ ही आज से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह ऐलान फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन FAIMA) ने किया है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं, जो डॉक्टर्स पोटेस्ट कर रहे हैं। उनके समर्थन के लिए यह घोषणा की गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

एक डॉक्टर ने बताया कि पुलस्थ सीसीयू में भर्ती हैं। उनके पैरामीटर खराब हो गए हैं। हमने उनका इलाज करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर्स 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कोलकाता के सिलीगुड़ी शहर में हड़ताल पर बैठे हैं। जो आमरण अनसन पर बैठे हैं। उनमें से तीन डॉक्टरों की हालात खराब है। अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्तपाल के कई डॉक्टरों ने इस्तीफा भी दिया है। बता दें कि महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानिय हुई थी । जिसके बाद से डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉक्टर कर रहे विरोध

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स आंदोलन कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी आंदोलन खत्म करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक डॉक्टर्स ने आंदोलन खत्म नहीं किया। डॉक्टरों ने पहले 5 मांगें रखी थीं। ममता बनर्जी ने बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत फेल हो गई। डॉक्टर्स बैठक के लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अड़ गए थे, वहीं ममता बनर्जी का कहना था कि बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी।

भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टर की हालात खराब हो रही है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन FAIMA) ने एक जुटता दिखाने के लिए ऐलान किया।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के तीन करोड़ से अधिक कस्टमर्स का डाटा लीक, मांगी गई लाखों की फिरौती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button