Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

हाथ में सिगरेट, महिला सीओ पर उड़ाया धुंआ…कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे की दबंगई का वीडियो वायरल

MP News : एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का घुआं उड़ाता नजर आ रहा है और पुलिस अधिकारियों से बहस करता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं। शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया। उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही। इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई। वहां मौजूद लोगों से वीडियो पूरी बहस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद बीजेपी नेताओं से दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है।

वीडियो वायरल में साफ देखा जा सकता है कि आदित्य एक महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं। वह पूरे वीडियो में अशोभनीय व्यवहार करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक सिगरेट है और कुर्ते के बटन खुले हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने महिला अधिकारी के ऊपर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा।

कौन है आदित्य विक्रम सिंह ?

आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटा है। वह राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुका है। वह इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इस वक्त राघौगढ़ में ‘मैं हू अभिमन्यु’ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में बत्तमीजी करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के विमान की सेफ लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते हवा में 2 घंटे रहा विमान, खतरे में थी 140 की जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button