Other States

पुणे : शीशा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, अचानक गिरे बॉक्स के नीचे दबे छह मजदूर, चार की मौत

Four Workers died in Pune : पुणे में एक शीशा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना येलवेवाड़ी स्थित ग्लास इंडिया कंपनी में रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मजदूर ट्रक से कांच के बक्से उतार रहे थे, तभी चार बक्से अचानक गिर गए, जिससे छह मजदूर उनके नीचे दब गए।

एक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मेहनत के बाद, बॉक्स के नीचे से छह मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनमें से चार बेहोश थे। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

मृतकों की पहचान रामचंद्र कुमार, धर्मेंद्र सत्यपाल कुमार, विकास प्रसाद गौतम और अमित शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में मोनेसर कोली और जगतपाल संतराम कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : नहीं मिलेगा उचित सम्मान तो हमारी पार्टी बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव : पशुपति कुमार पारस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button