Punjab : पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Oath ceremony : पंजाब सरकार ने आज पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनको को आज यानि सोमवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंत्री पद शपथ दिलाई। चंडीगढ़ के राजभवन में साधारण शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।

शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचौरासी) और महिंदर भगत (विधायक जालंधर पश्चिमी) शामिल हैं।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे। इस मौके पर कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।



रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : शामली : जूस में मिला रहा था थूक, वीडियो वायरल, पुलिस ने की FIR
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप