Sanjauli Controversy : ‘जो भी फैसला आएगा…’, संजौली मस्जिद विवाद पर बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Share

Sanjauli Controversy : संजौली मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, जो प्रदर्शन हुए थे। उस पर उन्होंने बात की। इसी पर ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। सरकार हमेशा कानून के तहत काम करती है और कर भी रही है। मस्जिद कमिटी के पदाधिकारियों के साथ 18-19 लोगों ने आज नगर आयुक्त से मुलाकात करके कहा है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संजौली में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया जिसमें कुछ पुलिस बल और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। हमने पहले भी कहा था कि हमारी संवेदनाएं उनके साथ है। सरकार हमेशा कानून के तहत काम करती है और कर भी रही है। मस्जिद कमिटी के पदाधिकारियों के साथ 18-19 लोगों ने आज नगर आयुक्त से मुलाकात करके कहा है कि वे लोग सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए इसे(विवादित इमारत) सील करने के लिए तैयार हैं।

‘उसका भी वे सम्मान करेंगे…’

उन्होंने ये भी कहा है कि जो भी फैसला आएगा, उसका भी वे सम्मान करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि संजौली के एक मस्जिद जिसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। कल हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पूरे इंतजाम कर रखे थे। बैरिकेड तोड़ कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला था।

haryana elections : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, 5 उम्मीदवारों के नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप