Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

India Expo Mart : PM मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 का किया उद्घाटन, कहा – ‘सेमी​कंडक्टर वर्क फोर्स…’

India Expo Mart : ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का शुभारंभ हो गया है। पीएम मोदी एक्सपोमार्ट पहुंचे और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दरअसल यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर पार्क होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहने का सही समय है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं। आज भारत दुनिया को भरोसा देता है। भारत के डिजाइनर के टैलेंट को तो आप भली भांति जानते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का 8वां देश है, जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर से जुड़ा ये भव्य आयोजन हो रहा है और मैं कह सकता हूं कि यह भारत में रहने का सही समय है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं। आज भारत दुनिया को भरोसा देता है। भारत के डिजाइनर के टैलेंट को तो आप भली भांति जानते हैं। डिजाइनिंग की दुनिया में 20% टैलेंट का योगदान भारत करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार टेक्नीशियन, इंजीनियर्स और अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञ की सेमी​कंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं।

‘डिजाइनर के टैलेंट…’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के डिजाइनर के टैलेंट को तो आप भली भांति जानते हैं। डिजाइनिंग की दुनिया में 20% टैलेंट का योगदान भारत करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार टेक्नीशियन, इंजीनियर्स और अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञ की सेमी​कंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं। भारत का फोकस अपने छात्र और प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव : AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटा, AAP ने लिया अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button