Punjab : CM मान ने जनता को समर्पित किए 14 अत्याधुनिक सार्वजनिक ग्रामीण पुस्तकालय

Inauguration of Libraries of CM Mann
Share

Inauguration of Libraries of CM Mann :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14 अत्याधुनिक सार्वजनिक ग्रामीण पुस्तकालय जनता को समर्पित किए. आशा व्यक्त की कि ग्रामीण पुस्तकालय राज्य में विकास और समृद्धि की धुरी के रूप में काम करेंगे. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं में पढ़ने की आदत को और बढ़ावा देने और उन्हें राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाने के उद्देश्य से आज यानि गुरुवार को 14 अत्याधुनिक ग्रामीण पुस्तकालय यहां के लोगों को समर्पित किए।

‘पुस्तकालय राज्य के विकास और समृद्धि की धुरी के रूप में कार्य करेंगे’

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और समृद्धि की धुरी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है. यह कदम युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में समान भागीदार बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

‘उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित’

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये लाइब्रेरी युवाओं की किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाएंगी, जो यहां से पढ़कर बड़े अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पुस्तकालय वाई-फाई, सोलर पावर डिजिटल एनालॉग और अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इन पुस्तकालयों में समकालीन साहित्य और पाठ्यक्रम पर विश्व स्तरीय किताबें उपलब्ध होंगी, जो सीखने का अनुकूल अनुभव प्रदान करेंगी।

‘पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य के सच्चे भंडार’

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य के सच्चे भंडार हैं और यह हम सभी के लिए गर्व और संतुष्टि की बात है कि इन अत्याधुनिक पुस्तकालयों में विभिन्न विषयों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकालय के संग्रह में कुछ दुर्लभ और मूल्यवान पुस्तकें शामिल हैं, जो पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये पुस्तकालय छात्रों की किस्मत बदलने में वरदान साबित होंगे।

यह भी पढ़ें : ओला की पहली ई-बाइक सीरीज लॉन्च, जानें खासियत और बुकिंग का तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें