Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Lucknow: CM योगी ने घर पहुंच विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की की कामना

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबियत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

सीएम योगी ने सतीश महाना का जाना हाल चाल

सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना, फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar : VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button