Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

Manoj Kumar Singh: मनोज कुमार सिंह को किया गया यूपी के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त…

Manoj Kumar Singh: दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथा सेवा विस्तार ना मिलने के कारण प्रदेश को नए मुख्य सचिव के रूप में मिले 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह । रविवार दोपहर को पदभार संभालते हुए मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC नियुक्त हुए । मनोज कुमार सिंह 1987 बैच के अरुण सिंघल, इसी बैच की लीना नंदन और 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड करके मुख्य सचिव बनाए गए हैं। अरुण सिंघल और लीना नंदन केंद्रीय नियुक्ति पर हैं, जबकि रजनीश दुबे राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं।

सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारी

मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है। इसी कारणवर्ष वें  पहले काफी समय से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। पूर्व में मनोज कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, पीलीभीत और ललितपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं । पंचायती राज, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,  ग्राम्य विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई।

दुर्गा शंकर मिश्रा को नही मिला सेवा विस्तार

दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नही मिला । गौर करने योग्य यह बात है कि दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा निवृत्त होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन चुनावों के कारण उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

यह भी पढे़ं – PM Modi: PM मोदी ने वेंकैया नायडू के जीवन पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button