राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के 7 वें चरण के लिए मतदान जारी, पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट

Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के 7 वें यानी अंतिम चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग है। 4 जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोट डाले जाएंगे. इन चरण में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव के सातवें चरण में 904 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं।

भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने वोट डाला।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796753226517430463

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी सीट से उम्मीदवार अजय राय ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान किया। उनका मुकाबला प्रधानमंत्री और भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और बसपा के अथर जमाल लारी से है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796751798042046539

भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने किया मतदान

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796749649425961373

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796748324030038490

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने डाला वोट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उनके बेटे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में अपना मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796747272098599025

पंजाब के CM भगवंत मान ने डाला वोट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796743278450127148

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने किया मतदान

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796735101138538804

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं। वोट देना मेरा फ़र्ज़ था। मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़ा होकर वोट दिया। मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1796733850472849740

भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने किया मतदान

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गोरखपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796729011608957204

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने डाला वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में जालंधर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796728304751501350

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने डाला वोट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719956564099438

सीएम योगी ने जनता का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण में आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। पिछले 2.5 महीने से अधिक समय से देश के अंदर आम जन की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन की अपेक्षा के अनुरूप विभिन्न दलों ने जनता के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796722727820116348

CM योगी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719108383490250

AAP नेता राघव चड्ढा ने डाला वोट

मोहाली से AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी…हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1796719512529621106

ये भी पढ़ें- Delhi News: बेबी केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 7 नवजात बच्चों की हुई मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button