
CM Hemanta in Jharkhand: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बाद फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने झारखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 300 सीटों में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो 400 सीट में कृष्णजन्मभूमि मंदिर नहीं बनेगा क्या. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि में ‘शाही ईदगाह’ बनाई थी। क्या अब समय नहीं आया है जब हम ईदगाह की जगह मंदिर बनाएं?
झारखंड के गिरिडीह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, हेमंत सोरेन पूछते हैं कि पीएम मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए? इसका मतलब है कि उन्हें हमारे सरकार बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है. पिछली बार हमारे पास 300 सीटें थीं, हमने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की. अगर 300 सीटों में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तो 400 सीट में कृष्णजन्मभूमि मंदिर नहीं बनेगा?… औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि में ‘शाही ईदगाह’ बनाई थी। क्या अब समय नहीं आया है जब हम ईदगाह की जगह मंदिर बनाएं?.
अगर तेंदुलकर बैटिंग करने जाते हैं तो वो यही तमन्ना लेकर जाएंगे कि डबल सेंचुरी मार के आएंगे. मोदी जी ट्रिपल सेंचुरी मार चुके हैं. इस लिए उन्हें फोर्थ सेंचुरी मारना चाहिए कि नहीं चाहिए?
वहीं झारखंड के रामगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, अगर झारखंड को सुशासन मिले तो झारखंड भारत का नंबर 1 प्रदेश बन सकता है लेकिन झारखंड को क्या मिल रहा है? JMM ने झारखंड को एक ही चीज़ में मशहूर कर दिया, पूरे देश में भ्रष्टाचार को लेकर आज झारखंड नंबर 1 पर है। ED किसी मंत्री के सहायक के घर भी जाती तो वहां भी 37 करोड़ रुपये नकदी बरामद कर लेती है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश की बहुजन समाज से अपील… एकजुट होकर इंडी गठबंधन को करें वोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप