Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुए CM Yogi, बोले- आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता हुई उजागर

CM Yogi on Congress: लोकसभा चुनाव से पहले देश की राजनीति में काफी उथल-पुथल मची है। भाजपा और विपक्षी गठबंधन में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदी के विरासत टैक्स के बयान के बाद फिर राजनीति गरमा गई है। इसके साथ ही (CM Yogi on Congress) कर्नाटक में सभी मुस्लिम समुदाय को मिले OBC आरक्षण के खुलासे के बाद भी भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।

https://twitter.com/i/status/1783359927710564731

CM Yogi on Congress: ‘आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता हुई उजागर’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, “आम जनता के प्रति कांग्रेस की मानसिकता क्या है यह UPA सरकार के दौरान और कल फिर उजागर हुआ है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी यही सब इशारा था। सैम पित्रोदा ने जो कल कहा उसकी वकालत UPA सरकार में मंत्री रहे पी चिदंबरम कर चुके थे।”

‘कांग्रेस की नजर आम जनता की संपत्ति पर’

CM योगी ने आगे कहा कि “कांग्रेस की नीयत आम जनता की संपत्ति पर है इसलिए वे विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं और इसे वे उन लोगों को बांटेंगे जो घुसपैठिये हैं। कौन नहीं जानता कि देश के अंदर अलग-अलग भागों में जो करोड़ो संख्या में घुसपैठिए, रोहिंग्या आए हैं उसके पीछे कांग्रेस के वोट बैंक की नीति है। एक तरफ ये आम जनता पर टैक्स लादकर उन्हें तबाह करेंगे और उन लोगों को देंगे जिनका भारत से कोई संबंध नहीं है। सैम पित्रोदा ने इसी बात को उजागर किया है।”

‘कांग्रेस का ये वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’

कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुस्लिमों की सभी जातियों और समुदायों को OBC की सूची में शामिल करने को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह वक्तव्य बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत के इस्लामीकरण करने और भारत को विभाजन की ओर धकेलने की एक कुचेष्टा का हिस्सा है। UPA सरकार आने के बाद कांग्रेस ने यह प्रयास किए थे,उस वक्त भी भाजपा ने बड़ा आंदोलन किया था।”

‘सच सामने आ रहा है’

CM योगी ने आगे कहा कि चाहे वह जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट हो या सच्चर समिति की रिपोर्ट, वे सभी कांग्रेस द्वारा OBC, SC, ST के आरक्षण को लूटने के प्रयास थे। PM मोदी ने इन मुद्दों की ओर देश का ध्यान आकर्षित किया है। आपने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का रुख देखा जहां उन्होंने कहा कि वे राज्य में मुसलमानों को 32% आरक्षण देंगे। यह क्या है? सच सामने आ रहा है। इससे पता चलता है कि देश के प्रति इनकी मंशा अच्छी नहीं है।”

ये भी पढ़ें- BJP में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे Manish Kashyap, पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए.

Related Articles

Back to top button