Uttarakhandबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: पत्नी संग सीएम धामी ने किया मतदान, युवाओं से की बड़ी अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर भी आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मतदान

https://twitter.com/AHindinews/status/1781167404263039032

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोलिंग बूथ संख्या- 100 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, खटीमा पर मतदान किया। मतदान के बार सीएम धामी ने कहा कि खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर वोट डाल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें। विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान दें। मतदान से पहले सीएम धामी खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1781162513859559784

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समस्त सम्मानित मतदाताओं से अनुरोध है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सक्षम सरकार चुन सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें। आपका एक वोट बहुमूल्य है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है मतदान, रखी जा रही है बारीक नजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button