
Lok Sabha Election: चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी दिग्गज ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं। सहारनपुर के बाद बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह के समर्थन में जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित करने बुलंदशहर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस व INDI एलाइंस पर जमकर निशाना साधा।
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि 2019 में हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से जो वादे किये थे वह सभी पूरे किए गए। उन्होने कहा कि 2014 में हमें जनादेश मिला, 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इंसाफ और इंसानियत की राजनीति
जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत को गरीब और कंगालों का देश कहा जाता था मग़र अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब होते हैं। राजनाथ ने दावा किया कि 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कि कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। तुष्टिकरण की राजनीति पर वार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कि मैं मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूँ कि किसी के बहकावे में बिल्कुल न आएं, हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं।
इनसे पूरी यूपी नाराज
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं गारंटी लेता हूँ कि जिस भी मजहब के लोग भारत के नागरिक हैं कोई माई का लाल उसकी नागरिकता नहीं छीन सकता। राजनाथ सिंह ने कहा कि कि हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा। हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे याद है कि जब 2017 का विधान सभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेगेटिव चलाया कि भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्म्ण नाराज हैं। 2022 में नेगेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह चला दिया कि राजपूत नाराज हैं। लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे पूरी यूपी नाराज है। सपा पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह बोले कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में आप को बड़ा झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप