
Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में, रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में और रुड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी. जिसको लेकर राज्य की कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
गणेश गोदियाल के समर्थन में करेंगी जनसभा
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड जाएंगी. प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुबह 11.50 बजे रामनगर पहुंचेंगी. जहां पर वह गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वह दोपहर करीब 3 बजे रुड़की के डीएवी मैदान में चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगी. इसके बाद वह दिल्ली वापस जाने के लिए रवाना हो जाएंगी.
Election 2024: जनसभा को लेकर तैयारियां तेज
वहीं प्रियंका गांधी के उत्तराखंड आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की जनसभाओं की तैयारी प्रदेश संगठन ने शुरू कर दी है. सभा में दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने संबंधित जिला और ब्लाक इकाइयों को भी अधिक संख्या में व्यक्तियों को सभाओं में लाने की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: दर्दनाक सड़क हादसा, कार और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में पांच की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप