Chhattisgarhबड़ी ख़बर

Chhattisgarh Hadsa: दुर्ग में खाई में गिरी मजदूरों से भरी बस, हादसे में 12 लोगों ने गवाई जान, बचाव कार्य जारी

Chhattisgarh Hadsa: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार (9 अप्रैल) रात बड़ा हादसा हो गया। करीब आठ बजे मजदूरों से भरी बस के अचनाक पलटने से और ‘मुरुम’ मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि पीड़ित लोग एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे।

Chhattisgarh Hadsa: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

जानकारी के मुताबिक बस कुम्हारी से भिलाई जा रही थी, जो 50 फीट गहरी खदान में गिर गई। बस में कुल 27 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है।

सीएम साय ने भी जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

SP ने दी जानकारी

दुर्ग बस हादसे की जानकारी देते हुए SP जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि, ‘मंगलवार रात करीब 8.30 बजे एक डिस्टिलरी के कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद निकल रहे थे। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है।’ उन्होंने बताया कि फिलाहल देख कर ऐसा लग रहा है कि बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें- MP Politics: बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन, चुनाव स्थगित 

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button