Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

Maharashtra: NDA के बीच बन गया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी BJP

Maharashtra: मंगलवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कर भाषण दिया। बाद में खबर आई कि एनडीए गठबंधन ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीटों को बांटा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार भी गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में शामिल थे। करीब आधे घंटे की बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति हुई है।

45 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस बार 48 में से अधिक महाराष्ट्र की लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनाव में 40 से 41 सीटें नहीं मिलेगी। महाराष्ट्र में इस बार 45 से अधिक सीटें दी जाएंगी। आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) सहित कई पार्टियां शामिल हैं।

32 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीए के बीच सीटों का फॉर्मूला निर्धारित हो गया है, सूत्रों ने बताया है। भाजपा महाराष्ट्र में ३२ से अधिक सीटों पर चुनाव जीत सकती है। वहीं, एनसीपी और शिवसेना को विनिबिलिटी पर सीटें मिलेंगी। समाचार पत्रों के अनुसार, अमित शाह ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना और महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीटें हासिल करना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।

यह भी पढ़ें: Hamirpur: लोकसभा चुनाव में दिव्यांगजनों की ड्यूटी कटवाने में भारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button