
Ramadan 2024: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पाक होता है। रमजान के शुरू होते ही एक महीने तक रोजा रखा जाता है, फिर ईंद मनाई जाती है। इस्लामियों के लिए रमजान का महीना बहुत खास होता है। मुस्लिम लोग इस महीने में रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं।
इस्लामिक कैलेंडर का नवम महीना रमजान 8वें महीने शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होने से शुरू होता है। शाबान महीने 29 या 30 दिनों का होता है। इस साल 11 मार्च से रमजान शुरू होगें। रमजान की शुरुआत कब होगी, यह चांद नजर आने पर ही पता चलेगा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रमजान का पाक महीना सोमवार, 11 मार्च से शुरू हो जाएगा और 10 अप्रैल, बुधवार को समाप्त हो जाएगा।
Ramadan 2024: सहरी और इफ्तार का समय
रोजे के दौरान सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है, फिर दिन भर रोजा बिना खाए-पिए रखते हैं. शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार के समय रोजा खोला जाता है। रोजेदारों को हर दिन पांच बार नमाज अदा करना भी अनिवार्य होता है। वे कहते हैं कि इस महीने इस नियम का पालन करना जरुरी होता है। रोजेदारों को इबादत के दौरान अपने परिवार की खुशहाली भी चाहनी चाहिए। रमजान के पवित्र महीने में भी गरीबों की सहायता करनी चाहिए।
Ramadan 2024: रमजान के आखिरी दिन मनाई जाती है ईद
रमजान में सुबह सेहरी (सुहूर) करने के बाद रोजा शुरू होता है, और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। रमजान के महीने में आसमान से कुरान को उतारा गया था। इसीलिए रमजान को तालीम का महीना माना जाता है.
Ramadan 2024: रोजा खुद को अल्लाह के करीब लाने का तरीका
मुसलमानों के लिए रमजान, इस्लामी कैलेंडर का नवम महीना, सबसे पवित्र महीनों में से एक है। मुसलमान इस महीने रोजा (सुबह से शाम तक उपवास) करते हैं। हर दिन कुछ भी खाने या पीने की मनाही है। रोजा अपने आप को अल्लाह के पास लाने का एक उपाय है। यह भी इस्लाम के पांच फर्जों में से एक है। गरीबी की वजह से भूखे रहने वाले लोगों को सहानुभूति दिखाने और उनकी तकलीफ और भूख को समझने के लिए भी रोजा रखा जाता है। इफ्तार, पूरे दिन इबादत करने और शाम को दुआ करने के बाद होता है।
ये भी पढ़े: West Bengal: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, TMC पर लगाए ये गंभीर आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए