
Dead body Found in Banka: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पैक्स भवन के समीप आम के बगीचे में शुक्रवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। सूचना पर गोपालपुर, महादेवपुर सहित आसपास के गांवों के काफी संख्या लोग मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लगभग एक घंटा बाद शव की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव निवासी शंभू यादव (37 वर्ष) के रूप में हुई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि आम का बगीचा गोपालपुर गांव के अजीत कुमार शर्मा का है। उसी आम के बगीचे के एक हिस्सा में अजीत कुमार शर्मा ने मुर्गी फार्म का निर्माण कर रखा है। जब वह दोपहर में नवनिर्मित मुर्गा फार्म पहुंचा तो पेड़ से एक शव लटका पाया।
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार पति से विवाद के कारण सुलेखा देवी पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को शंभू यादव पत्नी को विदा कराने ससुराल सलेमपुर गया। जहां पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। जिस पर शंभू यादव ने थाना आकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर संध्या शंभू यादव एवं उसकी पत्नी सुलेखा देवी अपने दो बच्चे के साथ थाना पहुंची थी। जहां पत्नी ने पति शंभू यादव द्वारा मारपीट करने की शिकायत की। दोनों को समझा बुझाकर कर घर भेज दिया।
नशे का आदी था मृतक
शंभू यादव रात करीब नौ बजे पैदल अपने घर बेलसीरा के लिए निकला और पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके सलेमपुर चली गई। शुक्रवार की सुबह पत्नी एक बार फिर थाना आई। जहां पुलिस को पति की गुमशुदगी की जानकारी दी। चर्चा है कि शंभू यादव नशे का आदी था। पत्नी एवं बच्चों के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। शंभू यादव की मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि घटना को लेकर स्वजन ने बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार
यह भी पढ़ें: Katihar: पत्नी ने दिया धोखा तो पति ने उठाया ऐसा कदम जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”