Uttar Pradesh

Baghpat: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Baghpat: किसानों की मांगों को लेकर हरियाणा पंजाब में चल रहे किसानों प्रोटेस्ट को समर्थन देते हुए भाकियू ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका बागपत (Baghpat) में मिला-जुला असर देखने को मिला। वहीं किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाइवे किनारे 2 घंटे बैठकर धरना प्रदर्शन किया और जल्द सरकार से सभी मांगे पूरा किए जाने की मांग की हैं।


दरअसल आपको बता दे कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पंजाब हरियाणा में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए भारत बंद का आह्वान किया था। जिसका आज मिला-जुला असर बागपत (Baghpat) में देखने को मिला। किसान यूनियन के कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुए और बागपत (Baghpat) के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्रीय वंदना चौक पर 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठ गए।

Baghpat: किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली की सीमा में घुसने नहीं दिया जा रहा है। और उन पर लगातार आंसू गैस के गोले धागे जा रहे हैं। गोलियां चलाई जा रही हैं। जिसकी वे वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। भाकियू का पूरा समर्थन किसानों के साथ है। आज उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए सिर्फ सांकेतिक धरने का ऐलान किया था।

बता दें अब वह मुजफ्फरनगर में 17 फरवरी को होने वाली पंचायत में आगे की रणनीति बनाएंगे और देश में किसानो के उत्पीड़न की लड़ाई का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने सरकार से किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही।

(बागपत से कुलदीप पंडित की रिपोर्ट )

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कल पहुंचेगी भदोही

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button