राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वाले पैसों के लेनदेन में रखें ध्यान, पढ़ें अपनी राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 February 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज रविवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह Aaj Ka Rashifal काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है।

मेष राशि (Aries):

आज के दिन मेष राशि वालों के लिए दिन परेशानी वाला रह सकता है। अचानक ही मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी उधार लेने देने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलती रहेगी। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा पर्याप्त लाभ के योग बने हैं।

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। छोटी-मोटी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगी। धन को लेकर सतर्क रहें। धन गुम हो सकता है या किसी के पास फंस जाएगा।

कर्क राशि (Cancer):

आज दिन का कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा तथा पेट के रोगों से संबंधित कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।धन के मामले में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

सिंह राशि (Leo):

राशि वालों के लिए दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। अचानक ही समस्याओं से घिर जाएंगे।धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी तथा कहीं ना कहीं से धन लाभ भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/education/upsssc-pharmaceutical-ayurvedic-posts-recruitment-2024-news-in-hindi/

कन्या राशि (Virgo):

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। मनोरंजन के साधन मिलेंगे तथा मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इन्हें कहीं ना कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे तथा परिवार के साथ समय बिताना लाभ देगा।
धन की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं। धन को लेकर दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए दिन दिक्कतों भरा रह सकता है, व्यर्थ दौड़भाग करनी पड़ सकती है। धन को लेकर दिन खर्च वाला है।

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा तथा उनकी कुछ योजनाएं सफल हो सकती हैं। धन की दृष्टि से दिन अच्छा है।

कुम्भ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि वालों के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा। नए-नए कार्य करने के मौके मिलते रहेंगे तथा समाज में इनकी अच्छी प्रतिष्ठा बनी। धन को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces):

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन को लेकर स्थितियां बेहतरीन रहेगी भाग्य से धन मिल जाएगा।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button