Delhi NCRPunjab

AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में आप का प्रदर्शन

AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मुद्दा अब राजधानी दिल्ली तक आ पहुंचा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में को लेकर आज आप भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी प्रदर्शन में हिस्सा होंगे। डीडीयू मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की सुरक्षा जांच की जा रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस, CRPF, RAF और अन्य पैरामिलेट्री फोर्स तैनात हैं। लाउड स्पीकर पर अनाउंसमेंट हो रही है कि ‘आप के नेता और कार्यकर्ता जब बीजेपी के दफ्तर के पास जाएंगे तो उन्हें रोकना है। बैरिकेटिंग पार करें तो उनको वापस फेंकना है’

AAP Protest: अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात

हालात के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से अब तक 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को रोका गया है। जिन लोगों को सीमा पर हिरासत में लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है।’

यह भी पढ़ें:-भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट “जुमलों का पिटारा”- AAP मंत्री आतिशी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button