बड़ी ख़बर

Ukraine Russia War:  चोरी हुए यूक्रेन के 332 करोड़, रूस से खरीदना था जंग के लिए गोला-बारुद

Ukraine Russia War:

यूक्रेन और रूस में लगभग तीन साल से जंग चल रही है। इस युद्ध में दोनों पक्षों को बहुत (Ukraine Russia War) नुकसान हो रहा है। यूक्रेन में युद्ध से हो रहे नुकसान के अलावा, यहां चोरों ने देश के खजाने पर भी हाथ साफ किया है। देश के चोरों ने लगभग 332 करोड़ रुपये या 40 मिलियन डॉलर चुरा लिए हैं। खास बात यह है कि (Ukraine Russia War) इस धन से युद्ध के लिए गोला-बारूद खरीदते थे l अब इस मामले की जांच फिलहाल जारी है। जिसमें पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं और एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन ने किया पूरे मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार, मामले की जांच करने पर चौंकाने वाले निष्कर्ष निकले। य्रूकेन सेना के अधिकारी ही चोर निकले है। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) ने बताया कि 2022 में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की एक कंपनी ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के कारण एक समझौता किया था। इस समझौते में छह महीने में एक लाख से अधिक मोर्टार गोले, भारी मात्रा में अन्य गोला-बारूद और सैन्य सामान शामिल था। इसके लिए कंपनी के खाते में लगभग 332 करोड़ रुपये भेजे गए। लेकिन गोला-बारूद या कोई अन्य हथियार आज तक नहीं आया।  पता लगने पर सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन को पिछले दिनों जानकारी मिली।

रकम वापस लेने के प्रयास जारी हैं

यूक्रेन सुरक्षा सेवा ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यूक्रेन रक्षा मंत्रालय और सेना के कुछ अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सहयोग किया था। इसके बाद अलग – अलग लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन पूछताछ में सभी ने सहयोग नहीं किया। यूक्रेनी सेना और रक्षा मंत्रालय से जुड़े पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय ने जिस कंपनी के खाते में धन डाला था, उसे वापस लेने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- http://Bigg Boss 17 Grand Finale:  बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट का बिगड़ा गेम

Hindi Khabar App – देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button