Bihar: लूट की छूट नहीं देती मोदी सरकार- अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री

Ashwini choubey
Ashwini choubey: रोहतास के दिनारा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक सभा को संबोधित किया। अवसर था क्षेत्र के अकोढ़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के पहुंचने का। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के पैसे की लूट की छूट मोदी सरकार नहीं देती। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी हैं। जिनका कोई नहीं उनके लिए भी प्रधानमंत्री मोदी हैं।
‘करोड़ों किसानों को मिल चुका किसान सम्मान का लाभ’
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाला वाहन पूरे देश में घूम रहा है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र ने गरीब जनता के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। अब तक 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान का लाभ मिल चुका है।
पैक्स में धांधली का आरोप
इस दौरान किसान व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि पैक्स में किसानों से 40 की जगह 42 किलो धान लेते हैं और समर्थन मूल्य में से भी 200 से 250 रुपये तक की कटौती कर लेते हैं। वहीं कुछ लोगों से विकास मित्र ने शौचालय भुगतान के नाम पर दो हजार रुपये तक वसूले हैं।
राशन में धांधली पर दिए जांच के आदेश
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पैक्स में प्रदेश सरकार की मिली भगत है। उन्होंने इस संबध में डीएम से भी बात की। वहीं कुछ लोगों ने कहां कि केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन में भी पांच की जगह चार किलो मिलता है। इस शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया और बीडीओ को जांच के आदेश दिए। वह बोले यह मेरे विभाग का मामला है।
यह भी पढ़ें: Bihar: बगहा में भी रामनाम की धूम, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar