मनोरंजन

Captain Miller Box Office: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की धनुष की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Captain Miller Box Office: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में धनुष ने बाप- बेटे का डबल रोल निभाया है। फिल्म में एक्टर के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। कैप्टन मिलर के साथ महेश बाबू की गुंटूर कारम, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस, तेजा सज्जा की हनुमान और शिवकार्तिकेय की अयालम सिनेमाघरों में साथ में रिलीज हुई थी।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई कम हुई है। पहले दिन फिल्म ने 8.70 करोड़ की कमाई की है

Captain Miller Box Office: दूसरे दिन कैप्टन मिलर ने कमाए इतने करोड़

मूवी ने कुल मिलाकर 15.45 करोड़ का बिजनेस किया है। तमिल वर्जन में फिल्म की 40.51 % हिंदी वर्जन में 10.05 % ऑक्यूपेंसी रेट है। फिल्म को बनाने में 50 करोड़ का खर्च आया था।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन अरुण मथेश्वर ने किया है। फिल्म में धनुष के साथ प्रियंंका अरुल मोहन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में शिवा राजकुमार, सुंदीप किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश ने दिया है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन के समय की है। कैप्टन मिलर से पहले धनुष की वाथी रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: 14 लाख रंगीन दीयों से बनाई श्री राम की प्रतिमा, देखिए तस्वीर…

Follow us on- https://twitter.com/compose/tweet

Facebook- https://www.facebook.com/HindiKhabar/

Related Articles

Back to top button