Uttar Pradeshधर्मबड़ी ख़बर

Uma Bharti on Ram Mandir: ‘कोई एक हकदार नहीं’, राम मंदिर निर्माण के श्रेय पर उमा भारती ने कही ये बात

Uma Bharti on Ram Mandir: अयोध्या नगरी के प्रभु श्री राम जी का 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होने वाला है। पूरा देश भगवान के भक्ति में लीन होता नजर आ रहा है। इसी बीच भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने बताया है कि राम मंदिर निर्माण का असली श्रेय किसे मिलना चाहिए।

राम मंदिर निर्माण में कार सेवकों की हैं अहम भूमिका-उमा भारती

बता दें,राम जन्मभूमि आंदोलन पर बात करते हुए बीजेपी की कद्दावर नेता ने बताया कि राम मंदिर का श्रेय सबसे पहले और सबसे ज्यादा उन कारसेवकों को मिलना चाहिए। जिन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी जान तक दे दी थी।

ढांचा गिराने वालों और अशोक सिंघल को पहला श्रेय मिलना चाहिए

वहीं उमा भारती ने कहा कि अगर वो ढांचा न गिराया गया होता तो कोई भी सर्वे संभव नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि ढांचा गिरने के बाद सर्वे हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने उसके नतीजों को स्वीकार किया। और उमा भारती ने इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख अशोक सिंघल को भी याद किया। उन्होंने ये भी कहा कि, “इसके बाद श्रेय अशोक सिंघल को जाना चाहिए, जो आंदोलन को अगले स्तर तक ले गए। उनके नेतृत्व में हमने आंदोलन आगे बढ़ाया था।

इन बड़े दिग्गजों को भी क्रेडिट

हालांकि बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती ने इसके बाद कहा कि मंदिर निर्माण का श्रेय पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी जी को भी जाना चाहिए, जिन्होंने आंदोलन को अंतिम रूप दिया। साथ ही ज्यादा श्रेय उन लोगों को जाना चाहिए जिन्होंने आंदोलन के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/horoscope/aaj-ka-rashifal-and-today-horoscope-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

 

Related Articles

Back to top button