Biharक्राइमराज्य

Gopalganj: पुलिस टीम पर हमले के 12 आरोपी गिरफ्तार

Police Action: गोपालगंज में दलित बस्ती में कल देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Police Action: सबेया दलित बस्ती की घटना

बता दें कि पुलिस पर हुए इस हमले में घायल दरोगा और सिपाही को तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। घायलों में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआइ सुरेश कुमार शामिल थे। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया दलित बस्ती की थी।

विवाद सुलझाने गई थी पुलिस टीम

बताया जाता है कि सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया था। इस घटना की सूचना पाकर मीरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने दल बल के साथ दलित बस्ती पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस टीम पर ईंट से हमला कर दिया था। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में 10 से 12 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वही अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टः प्रदीप शर्मा, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: मुंगेर में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button