
Arrest in Robbery Case: दरभंगा जिला में अलंकार ज्वैलर्स के यहां हुई डकैती के मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद भाग गया था। वह अपने घर आया तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Arrest in Robbery Case: सन 2020 में हुई थी घटना
बता दें कि सन 2020 में 9 नवंबर को अलंकार ज्वैलर्स के यहां डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना सुबह तकरीबन 10 से 11 बजे के बीच की थी। इसमें असलाहों का भय दिखा कर डकैती की गई। इसमें सोना, चांदी, हीरा, जवाहरात की लूट की गई। साथ ही कैश भी लूटा गया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने कई राउंड फायर भी किया। इसके बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिला निवासी
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारियां शुरू हुईं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पकड़ा गया आरोपी चंदन राय उर्फ कारण राय मुसरीघरारी थाना जिला समस्तीपुर का निवासी है। वह घटना को अंजाम देने के बाद हैदराबाद भाग गया। जब यह घर वापस लौटा तो गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपया नकद, हीरे, सोने जेवर भी बरामद किए गए।
रहा है आपराधिक इतिहास
बताया गया कि आरोपी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना की स्वीकारोक्ति की है।
रिपोर्टः एमएच खान, संवाददाता, दरभंगा, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पहले पीटा फिर चेहरे पर किया एसिड अटैक, जलन के कारण हुई युवक की मौत, जानिए पूरा मामला