Other Statesराज्यराष्ट्रीय

चेन्नई में स्टालिन ने पूर्व पीएम वीपी सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Tamil Nadu: राज्य के सीएम एम. के. स्टालिन ने पूर्व पीएम वी. पी. सिंह की एक प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर स्टालिन ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश वी. पी. सिंह का मातृ-राज्य था, तो तमिलनाडु उनका ‘पितृ-राज्य’।

अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

सनद रहे कि स्टालिन ने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में स्थापित दिवंगत पीएम की आदम-कद प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ वीपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वीपी सिंह के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

वीपी सिंह का इतिहास छात्रों को बताया जाना चाहिए

इस मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ द्रमुक के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि वह कॉलेज परिसर में सामाजिक न्याय के संरक्षक की प्रतिमा स्थापित करना अपना कर्तव्य समझते हैं। ताकि, वीपी सिंह के जीवन और उपलब्धियों को हर कोई सीख सके। उन्होंने कहा कि उनका इतिहास छात्रों को बताया जाना चाहिए। इसलिए हमने कॉलेज में उनकी प्रतिमा लगाई है।

वीपी सिंह से 2 बार मिले थे स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि वह अपने जीवनकाल में वीपी सिंह से केवल 2 बार मिले थे और पूर्व प्रधानमंत्री ने 1988 में चेन्नई में उनके द्वारा निकाले गए विशाल जुलूस के लिए उनकी सराहना की थी। उन्होंने समारोह में भाग लेने के लिए वीपी सिंह के परिवार, उनकी पत्नी सीता कुमारी, बेटे अजय सिंह और अन्य लोगों की भी सराहना की।

हम भी वीपी सिंह परिवार का हिस्सा हैं

स्टालिन ने कहा कि मैं आपको वीपी सिंह के परिवार के रूप में नहीं बुलाना चाहता। हम भी वीपी सिंह परिवार का हिस्सा हैं। हम सिंह की प्रतिमा स्थापित करके उनके प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने मंडल आयोग की सिफारिश को दृढ़ता से लागू किया।

यह भी पढ़ें – क्या पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली का IPL खेलने का ख्वाब पूरा होगा?

Related Articles

Back to top button