Uttar Pradeshक्राइम

UP News: जमीनी विवाद के चलते महिला की निर्मम हत्या, अलग-अलग जगहों पर मिले शरीर के अंग

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित फतेहपुर (Fatehpur) से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। ख़बर है की जमीनी विवाद के चलते एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। युवती का सर उसके धड़ से अलग कर दिया गया था। उसके शरीर के अंग अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए। मृतका की लाश बरामद होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

युवती का शव बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे के पंचवटी से वीरपुर जानेवाले मार्ग पर बने कुएं से बरामद हुआ है। बता दें कि एक दिन पहले कल्याणपुर थाना क्षेत्र से निकली रामगंगा निचली नहर की पटरी पर महिला का  धड़ बरामद हुआ था। देर रात  मुखबीर की सूचना पर पुलिस  ने   पंचवटी से  वीरपुर  जाने वाले  गांव के समीप एक कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए गए हैं। वहीं जब पुलिस के प्रयास के पश्चात कुएं के पानी को निकाला गया तो महिला का सर बरामद हुआ। इस हत्या के पीछे का कारण प्रापर्टी बताई जा रही है।  मृत महिला रजनी कुशवाहा कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव की रहने वाली थी। उसके पति दयाराम कुशवाहा की बीमारी से 10 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वहीं मृतका पति की मौत के बाद परिवार से अलग रहती थी और सिलाई और कॉस्मेटिक की दुकान द्वारा अपना भरण-पोषण करती थी। 

बता दें की मृतका के पति के तीनों भाइयों ने अपने पिता ननकऊ की मौत से कुछ दिन पहले बैनामा करा लिया था। वहीं जब यह बात रजनी को पता चली तो उसने इस बात पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद शुक्रवार(10 नवंबर) की सुबह कल्यानपुर थाना  क्षेत्र के कोरसम गांव नहर पटरी पर झाड़ियों के बीच रजनी का शव बरामद हुआ। शव को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत  का माहौल बन  गया है।

घटनास्थल से मिले बैंगन

बता दें की पुलिस को  घटना स्थल पर गोल बैंगन के दो बोरे पड़े मिले साथ ही मृतका की नाक की कील, गले का माला भी मिला है। जांच टीम ने वीरपुर स्थित कुंए से महिला का सिर और दोनों हाथ बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने जांच करने वाली चार टीमें गठित कर हत्या का खुलासा किया। वहीं जब भाईयों के फरार होने का पता लगा  बिंदकी सीओ सुशील कुमार दुबे ने अपनी टीम के साथ हाथी गांव से धरपकड़ करके हत्या का खुलासा किया।

हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है इस मौके पर  पुलिस प्रशासन ,सीओ सुशील कुमार दुबे,खजुहा चौकी प्रभारी भारत सिंह हमराही सिपाहियों के साथ ,ग्राम प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

(फतेहपुर से अमरदीप त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: दिवाली पर CM योगी का उपहार, 91 करोड़ रुपए के 32 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Related Articles

Back to top button