
Attack on Police: बांका में अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें उत्पाद विभाग के सिपाही सरोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले में अन्य पुलिस कर्मियों को मामूली चोटे आई हैं। इसके बाद जख्मी पुलिस जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Attack on Police: पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सूर्य थाना क्षेत्र में शराब मामले के अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए उत्पाद पुलिस बरगुनिया गांव गई। छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस को देखकर शराब मामले का अभियुक्त भागने लगा। सिपाही सरोज कुमार ने अपनी टीम के साथ पीछा कर अभियुक्त कारू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
Attack on Police: आरोपी के हंगामे के बाद जुट गए ग्रामीण
गिरफ्तारी के बाद कारू ठाकुर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिस पर पुलिस ने एनलाइजर टेस्ट करने को कहा। इतने में कारू ठाकुर ने हंगामा कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उत्पाद विभाग के सिपाही सरोज कुमार का सिर फट गया।
Attack on Police: मौके के फायदा उठाकर भाग गया आरोपी
इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर कारू ठाकुर मौके से भाग निकला। हमले की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी की। इस दौरान हमला करने वाले आरोपी भी मौके से फरार हो गए।
Attack on Police: आरोपी और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला किया गया है। सिपाही सरोज कुमार जख्मी हैं। मौके से आरोपी भागने में सफल रहा। उक्त मामले में आरोपी कारू यादव एवं अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार
ये भी पढ़ें: जलती ओएचई केबिल के नीचे से गुजर गई जयनगर एक्सप्रेस