Delhi NCR

दिवाली से पहले बस मार्शल को मिला तोहफा, जल्द खातों में आ जाएगी सैलरी

दिवाली से पहले डीटीसी बस मार्शलों से हटाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Cm Arvind Kejriwal) ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को सभी मार्शलों को वेतन देने का आदेश दिया था। इसके बाद विभाग ने वेतन को मंजूरी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 अक्तूबर 2023 तक सभी बस मार्शलों को वेतन भुगतान किया है। इसके बाद जल्द ही सभी बस मार्शलों के खातों में बकाया भुगतान मिलेगा।

सीएम केजरीवाल ने परिवाहन विभाग को निर्देश दिए

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को डीटीसी बस मार्शल को उनका बकाया भुगतान देने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त संतोष कुमार राय से एक दिन पहले यह आदेश दिया था। निर्देश देते हुए संतोष कुमार राय ने कहा कि नवंबर से इन सभी बस मार्शल की सेवाएं समाप्त हो गई हैं। इस आदेश के आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए नया आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बस मार्शल के रूप में होमगार्ड की नियुक्ति और तैनाती नहीं होगी, तब तक मौजूदा मार्शल महिलाओं की सुरक्षा करते रहेंगे। केजरीवाल ने परिवहन मंत्री को निर्देश दिया कि बस मार्शल में होमगार्ड लगाए जाएं।

Related Articles

Back to top button