स्वामी भगवत प्रिय का अनोखा ज्ञान, पृथ्वी का भार घटाने को लड़वा रहे भगवान

Swami Bhagwat Priya unique Statement

Swami Bhagwat Priya unique Statement

Share

Swami Bhagwat Priya unique Statement: दशहरा पर श्रीवंश गोपाल तीर्थ, संभल सरकार, स्वामी भागवत प्रिय महाराज ने अनोखा ज्ञान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम अहंकारी रावण का नाश कर राक्षसों को मारने आए थे। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत कराया। कल्कि भगवान लोगों को आपस में लड़वाकर पृथ्वी का भार हल्का कर रहे हैं। इस बात में उन्होंने इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा भगवान ने कार्य शुरू कर दिया है। जहां-जहां असुर हैं वहां विनाश होगा।

Swami Bhagwat Priya unique Statement: मोहिनी अस्त्र का किया जिक्र

अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम ने मोहिनी अस्त्र चलाकर राक्षसों की सेना को आपस में लड़वा दिया था वैसा ही भगवान कर रहे हैं। संभल जिले के सदर तहसील इलाके के श्री वंश गोपाल तीर्थ के स्वामी भागवत प्रिय महाराज ने रावण को अहंकारी बताया। कहा कि कल्कि भगवान विनाश करवाकर पृथ्वी का भार हल्का कर रहे हैं। आज इसराइल और हमास के बीच जो युद्ध चल रहा है वह भी भगवान ही करा रहे हैं।

Swami Bhagwat Priya unique Statement: मोदी की सराहना

पीएम मोदी को लेकर कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी के आने के बाद विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के 264 देशों में मोदी ने भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। जबकि इस समय विश्व में कुल देशों की संख्या 195 है।

वंशगोपाल तीर्थ का है पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार वंशगोपाल तीर्थ वह पावन भूमि है जहां द्वापर में भगवान कृष्ण रुक्मिणी के साथ आए थे। कलयुग में उन्होंने संभल में अवतार लेने को कहा था। स्वामी भगवत प्रिय महाराज इस समय इस स्थल के कर्ताधर्ता हैं।

रिपोर्टः अरुण कुमार,संवाददाता, संभल, उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: यूपी के कोंच में श्रीराम-रावण के अजब युद्ध की गजब कहानी